हिन्द स्वराज अपना, सामाजिक सरोकार बढ़ाकर महात्मा गांधी के बताये मार्ग को अंगीकार करें- SDM भण्डारी  | Daily Chittorgarh

हिन्द स्वराज अपना, सामाजिक सरोकार बढ़ाकर महात्मा गांधी के बताये मार्ग को अंगीकार करें- SDM भण्डारी | Daily Chittorgarh


 

निम्बाहेड़ा 11 अगस्त | 

पप्पू देतवाल निम्बाहेड़ा


राष्ट्रपिता महात्मा गांधी 150 वीं जयंती वर्ष अन्तर्गत अगस्त क्रान्ति सप्ताह के तहत् "हिन्द स्वराज अपनाओं सामाजिक सरोकार बढ़ाओं विषय पर बुधवार को  वृहद पैदल रैली" निकाल कर शहर में गांधी जी के उपद्देश्यों पर जन जागृति फैलाई गई।

महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति के ब्लॉक संयोजक महेश धूत ने बताया कि मुख्यमन्त्री श्री अशोक गहलोत के निर्देश एवं सहकारिता मन्त्री श्री उदयलाल आंजना के निर्देशन में बुधवार को भव्य रैली नेहरू पार्क माल गोदाम रोड़ पर प. जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ प्रारम्भ हुई। 

रैली में आगे-आगें वाहन में माईक पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के भजनों एवं हिन्द स्वराज अपनाओं पर गांधी जी के भाषण बज रहे थे। 

रैली वाहन के पीछे उपखण्ड अधिकारी चन्द्रशेखर भण्डारी, नगर पालिका अध्यक्ष सुभाषचन्द्र शारदा, ब्लॉक संयोजक महेश धूत, प.स. के विकास अधिकारी कुशलेषश्वर सिंह, जिला कांग्रेस महामन्त्री शबाना खांन, समाजसेवी कमलेश ढ़ेलावत, सार्वजनिक निर्माण विभाग के कार्यवाहक अधिशाषी अभियन्ता कैलाशचन्द्र आर्चाय, सामाजिक न्याय एवं अधिकारी विभाग के अधिकारी चन्द्र प्रकाश जीनगर, विधुत निगम के सहायक अभियन्ता पी.सी.बैरवा एवं जोधराज मीणा, सीडीपीओ अलका जोशी, सहायक कृषि अधिकारी प्रिंयका कटारा, अति. विकास अधिकारी दौलतराम मीणा, कैशियर मो. इब्राहिम कुरैशी एवं अविनाश करजगीर, रामचन्द्र मीणा, बिहारीलाल सोंलकी, मुकेश पारख, राजेश भाणावत, लोकेश खटिक, पस. मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी रविन्द्र उपाध्याय,पीओ धनश्याम गुलनामा, महेश शर्मा, सय्यद खालिक खांन इत्यादि थे।

आंगनवाड़ी कार्यकत्ता, आशा सहयोगिन, ए एन एम एवं महिला कार्यकत्ता अपने हाथों में गांधी जी के संदेशों की तख्तियां एवं बेर्नर लेकर महात्मा गांधी अमर रहे के गगनचुम्बी नारो लगा रही थी।

रैली माल गोदाम रोड़ से नवाबगंज , केंची चौरायां , चन्दन चौक, परशुराम सर्किल, मण्डी चौरायां होते हुए  समापन स्थल राजकीय जिला उप चिकित्सालय परिसर स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण पश्चात समारोह के साथ समापन हुआ। 

इस मौके पर एसडीएम चन्द्रशेखर भण्डारी ने सम्बोधित करते हुए कहा कि "हिन्द स्वराज अपना, सामाजिक सरोकार बढ़ाकर महात्मा गांधी के बताये मार्ग को अंगीकार करें। प्रारम्भ में समापन कार्यक्रम को ब्लॉक संयोजक महेश धूत ने सम्बोधित करते हुए रैली में भाग लेने वाले उपखण्ड के समस्त विभागों के अधिकारियो, कर्मचारियों एवं जनप्रतिनिधियों का धन्यवाद दिया। आभार प्रदर्शन विकास अधिकारी कुशलेषश्वर सिंह एवं समाजसेवी कमलेश ढ़ेलावत ने प्रकट किया।

0 Response to "हिन्द स्वराज अपना, सामाजिक सरोकार बढ़ाकर महात्मा गांधी के बताये मार्ग को अंगीकार करें- SDM भण्डारी | Daily Chittorgarh "

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article